नई दिल्ली। जानकारी के अनुसार कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के घाना की बैविक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह मे कई हस्तियों ने शिरकत की। जिस में बतौर मुख्यअतिथि जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया के मुखी श्री अनुराग सक्सेना जी शामिल हुए। इस अवसर पर युनिवर्सिटी के चांसलर डॉ फेलिक्स ओफोसु द्वारा सामाजिक कार्यों और ईमानदार पत्रकारिता के लिए डाक्टरेट की मानद उपाधि से श्री अनुराग जी को सम्मानित भी किया गया।