Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

सामाजिक संस्था अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उच्च अंक प्राप्त छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the News

सभी बच्चों को देश के विभिन्न ऊंचाइयों वाले स्थानों पर देखना चाहती हूँः ज्योति गुप्ता

मौलाना मुहम्मद इक़बाल क़ासमी ने किया संचालन

ईटावा नगर।  सामाजिक संस्था अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उच्च अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को एक सेमिनार आयोजित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटावा नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता रही अध्यक्षता रिजवान अहमद जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग एसोसिएशन ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मुकेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली इटावा, अमृत सक्सेना प्रबंधक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज डॉ उमेश यादव प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और संचालन मौलाना मुहम्मद इक़बाल क़ासमी ने किया।

मुख्य अतिथि ज्योति गुप्ता ने कहा की सभी बच्चों को जो इस बार अच्छे नंबरों से पास हुए हैं उनको आगे निरंतर लगातार मेहनत करनी चाहिए जिससे देश के विकास में उनका अहम योगदान रहे आप सभी बच्चों को देश के विभिन्न ऊंचाइयों वाले स्थानों पर देखना चाहती हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे रि जवान अहमद ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम ने जो सपना देखा भारत को अविकसित से विकसित बनाने के लिए वह आप सभी कर सकते हैं बस निरंतर कठिन परिश्रम की आवश्यकता है मेहनत करने से निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments