जालंधर। बढ़ती गर्मी से लोग जब बेहाल हो जाते हैं तो भगवान कुछ ऐसे लोगों को धरती पर भेजता है जो आपके लिए राहत लेकर आते हैं। इसी बीच जब अचानक मोैसम ने करवट बदली तो साक्षी अग्रवाल ने अपनी समूह टीम के साथ जालंधर के विभिन्न स्थानों पर छबील लगायी जिस से लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। उन के इस कार्य की जहां हर ओर सराहना की जा रही है वहीं अन्य लोग भी इस से प्रेरित होकर आगामी दिनों में छबील लगाने की कोशिश रहे हैं। इस अवसर पर कमलेश, शीली,डिम्पल, पिंकी, ओैर गीता बेबी भी मोैजूद थे।



