Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बहन ने किया 12 साल के भाई का कत्ल, बोली- मेरे से ज्यादा मां-पापा उसे करते थे प्यार इसलिये मार डाला

Spread the News

फरीदाबाद। अगर आपके घर में दो बच्चे हैं और आप उनमें किसी भी तरह की तुलना करते हैं या कभी कभार एक बच्चे पर ज्यादा लाड दिखा देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यकीनन यह खबर सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि बल्लभगढ़ में 15 साल की नाबालिग बच्ची ने अपने 12 साल के मासूम भाई जिसका नाम ओमजी था की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे लगता था कि उसके मां-बाप उसके भाई से ज्यादा प्यार करते हैं।

मंगलवार की देर शाम बल्लभगढ़ में सनसनी फैल गई जब यह पता चला कि 12 साल के बच्चे की गला दबाकर उसके घर में ही हत्या कर दी गई है। बच्ची की मां के मुताबिक वह और उसके पति दोनों नौकरी करते हैं। मंगलवार देर शाम जब वो नौकरी से वापस आए तो देखा कि उसका बेटा चादर ओढ़ कर लेटा हुआ था।

पहले बेटे को जगाने की कोशिश की जब वह नहीं जगा तो चादर हटा कर देखा गया तो उसके होश उड़ गए। बच्चे की मां के मुताबिक बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जबकि घर में उस समय केवल वह और उसकी बड़ी बहन ही मौजूद थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस का इस मामले में पहला शक मृतक बच्चे की बहन जिसकी उम्र 15 साल है पर गया और जब परिजनों की मौजूदगी में पुलिस वालों ने पूछताछ शुरू की तो हत्या की जो वजह सामने आई उसे सुनकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।

दरअसल नाबालिग बच्ची ने बताया कि वह और उसका भाई उत्तर प्रदेश में अपने दादा-दादी के पास रहकर पढ़ते थे, गर्मियों की छुट्टी में कुछ दिन पहले ही वह अपने मां-बाप के पास बल्लभगढ़ पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक बच्ची को लगता था कि उसके मां-बाप अपने बेटे को ज्यादा प्यार करते हैं उसको नहीं।

बच्चे के परिजनों ने उसे एक मोबाइल फोन दिया हुआ था। मंगलवार को उसका भाई गेम खेल रहा था तभी बच्ची ने वह मोबाइल फोन मांगा। भाई ने देने से इनकार किया तो गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस जूनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने बच्ची को पेश करने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments