सलमानी एकता मंच वेलफेयर सोसाईटी के बेनर तले एक बैठक का आयोजन
पटियाला। सलमानी एकता मंच वेलफेयर सोसाईटी के बेनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। जिस में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। विशेष रूप से मुसलमानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करने पर ध्यान केंद्रित किया गया,ताकि वह किसी भी पार्टी के लिए केवल इस्तेमाल की चीज न बन कर एक मज़बूत वोटर का सबूत दें। यह विचार आज पंजाब टाईमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हुए श्री आज़ाद सलमानी ने वयक्त किये।



