Tuesday, June 16, 2026
No menu items!
Google search engine

फतेहगढ़ साहिब : नकाबपोशों ने पिस्टल दिखा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से लूटे 40 लाख रुपये

Spread the News

फतेहगढ़ साहिब। पंजाब में दिन-दिहाड़े एक बड़ी घटना हुई है। आपको बता दें कि नकाबपोश लुटेरे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 40 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के कर्मचारी बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे।

इसी बीच बदमाशों ने ओवरब्रिज पर लूट की घटना को अंजाम दिया और कर्मचारियों के सामने कार रोक दी और 4 नकाबपोशों ने पिस्टल दिखाकर नकदी लूट ली। घटना नेशनल हाईवे पर भट माजरा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप का कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में 40 लाख जमा कराने जा रहा था, जो 3 दिनो का नकद था। इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गये।

घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल के अलावा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पेट्रोल पंप कर्मचारी हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है।

जैसे ही वह अपनी कार लेकर रेलवे पुल के नीचे पहुंचे, लुटेरों ने उनके सामने अपनी कार रोक दी। लुटेरों ने हरमीत सिंह को घेर लिया और हवा में गोलियां चलाईं। हरमीत सिंह ने बताया कि सभी लुटेरे मुंह ढके हुए थे और 40 लाख रुपये नकद लूट कर मौके से फरार हो गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments