Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

वक्फ बोर्ड की जमीन पर भूमाफियाओ के हौसले बुलंदः जावेद शाह खजराना

Spread the News

खजराना।   पिछले कई दिनों से वक्फ बोर्ड की खजराना बायपास से लगी खसरा नंबर 205 ग्राम कनाडिया की बेशकीमती जमीन की चर्चा अखबारों और सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। मीडिया और जिम्मेदार लोग अक्सर इस बाबत नई- नई जानकारीयां जुटा रहे हैं। खजराना के जिहोश और कौम का भला चाहने वाले लोग भी सक्रिय है और लगातार वक्फ बोर्ड और प्रशासन को इस विषय में लगातार जानकारीयां और शिकायतें भेज रहे है।

वक्फ बोर्ड भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष भी लगातार इस भूमि को मुक्त कराने में जुटे हुए है। फिर भी खसरा नंबर 205 को ठिकाने लगाने वाले दिलपुकार शाह पिता वजीर शाह और उसके वारिस बाज नहीं आ रहे । आज इन्होंने मिलकर भूमाफियाओ को वक्फ संपत्ति पर पक्का निर्माण करने के लिए अनुमति दे दी। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला हैं कि कनाडिया के शरद राजपूत और प्रकाश ने इस वक्फ संपत्ति पर कब्जा जमा लिया है और क्रिकेट खेलने के बहाने यहां वो पक्का निर्माण करके अवैध गतिविधियां चलाने की फिराक में है।

दिलपुकार ने इनसे भी मोटी रकम वसूली है। आज शरद राजपूत और प्रकाश नामी व्यक्ति द्वारा वक्फ बोर्ड की उक्त भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से ईट और गिट्टी पटकाई गई। शीघ्र ही वो मकान बनाकर कब्जा करने की जुगाड में है। वक्फ बोर्ड से निवेदन है कि वो भूमाफिया के मंसूबों पर पानी फेर दे और तुरंत यहां होने वाले अवैध निर्माण पर रोक लगाए। ईट और गिट्टी सामाग्री को कब्जे में लेवे।बहुत ही शर्मनाक बात है कि इतनी चर्चित होने पर भी उक्त भूमि को लेकर भूमाफिया और कब्जाधारी के हौसले बुलंद हो रहे है। श्रीमान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष और प्रशासन से गुजारिश है कि वो तुरंत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करके उक्त भूमाफियाओं को सजा दिलाएं और अवैध निर्माण को रोके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments