Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

खूटौना निवासी शुभम ने यूपीएससी में 41 वां स्थान प्राप्त किया -बधाई देने बालों का लगा तांता

Spread the News

मधुबनी। (ईं आर के जायसवाल) खुटौना के निवासी दिनेश कुमार के पुत्र शुभम ने यूपीएससी की परीक्षा में एकतालिसवा स्थान प्राप्त किया, परिणाम घोषित होते ही आवास पर बधाईयों और मिठाईयों का तांता लग गया। गौरतलब हो कि सितंबर 2022 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीएसई परीक्षा के लिखित भाग के परिणाम मंगलवार को घोषित हुए थे । 22 वर्षीय शुभम ने प्रथम प्रयास में ही युपीएससी क्रैक कर प्रखंड वासियों को गौरवान्वित किया है, शुभम ने अपने कामयाबी का श्रेय गुरु, मात-पिता तथा नाना-नानी को दिया है।

Svg%3E

शुभम के पिता मध्य विद्यालय लौकहा में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित है माता गृहणी तथा एक बड़ी बहन है जो बेंगलुरु के एक निजी कंपनी में कम्प्यूटर इंजीनियर पद पर पदस्थापित है। शुभम ने दसवीं की पढ़ाई पुर्णिया स्थित विद्या बिहार आवासीय विद्यालय से की और सीबीएसई के दसवीं में अच्छी अंकों से उत्तीर्ण हुए, उन्होंने बारहवीं की परीक्षा बोकारो के डीपीएस स्कूल उत्तीर्ण किए और फिर दिल्ली चले गए।

दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीएससी कम्प्यूटर साइंस में उत्तीर्ण हुए। उसके बाद संघ लोक सेवा आयोग में जाने का संकल्प लिया। वर्ष 20-21 में कोरोना काल के दौरान घर लौट गए और ऑनलाइन की माध्यम से युपीएससी की तैयारी में जुटे गये। कोरोना के दहशत खत्म होते ही दिल्ली लौट गए। जहां उन्होंने ओल्ड राजेन्द्र नगर में रहकर सेल्फ स्टडी करने लगे। शुभम ने बताया कि उनका आत्मविश्वास हमेशा से बना हुआ था और ढृढ संकल्प ने परिश्रम को पारवान चढ़ाया। शुभम का ननिहाल मधुबनी में है खबर मिलते ही नाना-नानी फुले नहीं समा रहे हैं।

पूरा परिवार आनंदमयी है।
वहीं उनके आवास पर व फोन पर बधाई देने बालों का तांता लागातार लगा हुआ है, बधाई देने बालों में क्षेत्रीय सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक भरत भूषण मंडल, समाजसेवी ईं आर के जायसवाल, चाचा बिनू, डा अरबिन्द कुमार, डा शिव कुमार, डा के डी यादव, प्रमोद प्रियदर्शी व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments