Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑनर किलिंग : लड़की से मिलने पहुंचे प्रेमी का उसके भाई व पिता ने किया बेरहमी से कत्ल

Spread the News

बरनाला। यहां एक भयानक खबर सामने आई है। बरनाला में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़के और एक लड़की की हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि बरनाला में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी की उसके भाई व पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि हत्या इज़्जत की खातिर की गई है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है।

बता दें कि गाँव ठीकरीवाला गांव में बीती रात दोहरे हत्याकांड में बरनाला पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना में एक व्यक्ति का शव गांव के एक घर के बाहर नाले में पड़ा मिला, जिसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था, उस घर के अंदर एक लड़की की लाश मिली।

घटना के बारे में बात करते हुए डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग लग रहा है, जिसमें गांव ठीकरीवाला में एक घर के बाहर धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी एक महिला का शव भी बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments