श्री मुक्तसर साहिब। यहां एक दुखद खबर सामने आई है। हाल ही में ट्रैक्टर-ट्राली व मोटरसाइकिल की टक्कर से हुए हादसे में 12 वर्षीय छात्र अर्श की मौत हो गई, जबकि अर्श के पिता राजेश कुमार उर्फ लवली व उसका मौसेरा भाई नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। चोट लगने से छात्र अर्श के पिता लवली की भी मौत हो गई, जिससे मोहल्ला (एचपी गैस गोदाम के पास) में शोक की लहर है।
शोक में डूबे मृतक के भाई बिट्टू कुमार व परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि उनके घर को उजाड़ने वाले वाहन चालक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





