Home पंजाब एसएएस-नगर-मोहाली मोहाली में खौफनाक हादसा : कैब बुक करवाने वाले व्यक्तियों ने ड्राइवर...

मोहाली में खौफनाक हादसा : कैब बुक करवाने वाले व्यक्तियों ने ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, कार लूट हुए फरार

Svg%3E
Spread the News

मोहाली। कैब ड्राइवर की हत्या के बाद कार अपहरणकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैब चालक की हत्या कर शव को नाले में फेंकने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर 22 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दरअसल, ये आरोपी हत्या के बाद कार लेकर फरार हो गए। दयानंद नाम का ड्राइवर जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।

इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह हत्या का मामला है। पुलिस ने 15 दिन बाद इस हत्याकांड के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बठिंडा निवासी रेशम सिंह और मानसा निवासी पंजाबदीप सिंह के रूप में हुई है।

Svg%3E

पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त पर मृतक का शव सेक्टर-104 इलाके के एक नाले से बरामद किया है। इसके साथ ही आरोपितों के पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि सबसे पहले उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे कैब की बुकिंग हुई थी।

एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि फेज-7 निवासी दयानंद हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। यहां वह इन-ड्राइव में अपनी कैब चलाता था। एक मई की देर रात उसने अपने चाचा को सेक्टर-43 के बस स्टैंड से सेक्टर-67 छोड़ दिया। तब से वह लापता था।

जांच में पता चला कि चाचा को छोड़ने के बाद उसने सेक्टर-68 से बुकिंग कराई थी। उसने बुकिंग कराने वाले को उठाया तो सिटी पार्क के पास एक और दोस्त को ले जाने को कहा। वहां जाकर उन्होंने चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी और हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून साफ ​​करने का कपड़ा भी झाडिय़ों में फेंक कर बठिंडा भाग गए।

Svg%3E

यह नंबर सेक्टर-68 स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत राहुल का था। जब वे उसके पास गए तो उसने बताया कि उसका फोन उसके साथ काम करने वाले रेशम सिंह ने ले लिया है। रेशम का रिकॉर्ड निकाला गया तो पता चला कि यह बठिंडा का है। राहुल ने यह भी कहा कि रेशम ने उसका फोन पंजाबदीप सिंह से ले लिया। फिर पंजाबदीप के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। पंजाबदीप को सेक्टर-70 से और उसके बाद रेशम को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ में पूरी कहानी सामने आई।