Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) के झारखंड प्रदेश संयोजक बने डॉ. विवेक पाठक, सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

Spread the News

जेसीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य अशोक झा ने दी जानकारी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी हुए पारित

रॉंची। पत्रकारों के हित में निरंतर काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के सदस्य डॉ. विवेक पाठक को सर्वसम्मति से संगठन का झारखंड प्रदेश संयोजक बनाने की घोषणा की गई। साथ ही इस बैठक के दौरान कई विषयों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जेसीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य अशोक झा ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना के निर्देश पर रॉंची के हरमू मैदान में जेसीआई की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई थी, जिसमें कई संस्थानों से जुड़े विभिन्न पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान संस्था की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन, संगठन के सदस्यता अभियान और पत्रकारों को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के रवैये के संबंध में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने बताया कि संगठन की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन के लिए सबसे पहले संगठन के प्रदेश संयोजक पद का चुनाव किया जाना आवश्यक था। बैठक में शामिल पत्रकारों ने इस पद के लिए सर्वसम्मति से डॉ. विवेक पाठक के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य अशोक झा ने अनुमोदित कर दिया।

इसके पश्चात संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन के सदस्यता अभियान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शामिल पत्रकारों को बताया गया कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत 101 रुपए का सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है। इस मौके पर कई पत्रकारों ने ऑनलाइन सदस्यता शुल्क भरकर तत्काल सदस्यता ग्रहण की और अपने साथी पत्रकारों को भी संगठन का सदस्य बनाने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।

अशोक झा ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के बीच हुए पत्राचार को लेकर राज्य भर के पत्रकारों में कुछ संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था के झारखंड प्रदेश संयोजक डॉ. विवेक पाठक के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक से मुलाकात करके स्थिति स्पष्ट करने की मांग करेगा।

जेसीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य अशोक झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ऑन द स्पॉट 24 की ओर से शुभेंदु कुमार पंडित, विजय कुमार (खबर आज की), आरकेपी की ओर से अनुज कुमार शर्मा, न्यूज 365 डेली की ओर से राजेश कुमार, न्यूज नेशन भारत की ओर से उज्जवल कुमार और अखिलेश कुमार, विशेष खबर की ओर से डॉ. विवेक पाठक, ब्लैक कोट न्यूज की ओर से ठाकुर सत्येंद्र प्रताप चौधरी और नीरज सिन्हा, नवोदय धरोहर की ओर से राजेश कुमार सहित कई पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments