Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

सुनसान इलाके में लड़की को 10 लड़कों ने घेरा, सड़क पर पटककर कहा- जान से मारेंगे या फिर करेंगे बच्चा पैदा

Spread the News

दौसा। राजस्थान के दौसा शहर में कॉलेज की छात्रा के साथ की गई हैवानियत के मामले में बड़ी खबर सामने आई        है। अपने ही कॉलेज के 10 छात्रों की हैवानियत की शिकार हुई लड़की ने होश में आने के बाद पुलिस को अपना बयान दे दिया है।

युवती का कहना है कि लड़कों ने उसे घेरकर छेड़छाड़ की। फिर सड़क पर गिरा दिया और रेप की कोशिश की। आरोपियों ने कहा कि आज या तो तुझे मारेंगे या तेरा बच्चा पैदा करेंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की यह हरकत दोपहर में आईटीआई कॉलेज के पास हुई थी। पीड़िता ने जब आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उससे जबरदस्त तरीके से मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपियों ने उसे खूब टॉर्चर किया।

पीड़ित छात्रा ने बयानों में कहा कि हाथों में लाठी-डंडे लिए 8-10 लड़के कॉलेज के बाहर मिले थे। उसके बाद उससे छेड़छाड़ और मारपीट की गई। पीड़िता के बयानों के आधार पर महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र मीणा सहित 10 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि इससे पहले आरोपियों ने उससे मंगलवार को भी छेड़छाड़ की थी। तब आरोपियों ने कहा था कि नमस्ते मैडम आप तो हमसे बोलते ही नहीं हो। हम भी आपके यार लगते हैं। छात्रा ने उसकी शिकायत   कॉलेज प्रशासन को की थी। लेकिन शिकायत देने के बावजूद भी कॉलेज प्रबंधन ने आरोपियों को समझा करके अपना पल्ला झाड़ लिया था।

उल्लेखनीय है कि लड़कों की हैवानियत का शिकार हुई यह लड़की बुधवार दोपहर को अपने क्लासमेट के साथ बाइक पर कॉलेज जा रही थी। पीड़िता का यह क्लासमेट रिश्ते में उसका जीजा भी लगता है। आरोपियों ने छात्रा और उसके क्लासमेट को कॉलेज के बाहर सुनसान इलाके में रोक लिया था। बाद में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। उससे वह बेहोश हो गई थी। आरोपियों ने पीड़िता के सहपाठी को भी पीटा। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments