Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना : किराना दुकान में लगी भीषण आग, वृद्ध दुकानदार जिंदा जला

Spread the News

लुधियाना | गुरुवार की सुबह किराने की दुकान में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट हो गया। दुकान के बाहर फ्रिज गिर गया। वृद्ध दुकानदार महेंद्र पाल की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका तारों में शार्ट सर्किट की वजह से हुआ है। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। दुकानदार अपने आप पर काबू नहीं रख सका। उनके कपड़ों में आग लगी हुई थी। इसके बाद आग पूरी दुकान में फैल गई।

लुधियाना में दुकान में आग और विस्फोट की घटना कैलाश नगर रोड बस्ती जोधेवाल वड़ाइच बाजार की है। दुकान से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दुकान में फंसे वृद्ध को काफी प्रयास के बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका।

दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दुकान में लगी आग तो बुझ गई लेकिन दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र पाल (62) के रूप में हुई है। महेंद्रपाल की किराना दुकान का नाम गुरु नानक किराना स्टोर था। आग लगने के तुरंत बाद महेंद्रपाल के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। महेंद्र पाल के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखा जा रहा है।

मौके पर मौजूद एडीसीपी रुपिंदर कौर सरन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग से दुकानदार की मौत हो गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments