Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

ब्रेकिंग : जगराओं में स्कूल बस और PRTC के बीच भीषण टक्कर, 12 छात्र घायल

Spread the News

लुधियाना/जगरांव। स्कूल बस और PRTC की टक्कर में कई छात्र घायल हो गए। 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जगराओं-मोगा मार्ग पर छात्रों को घर-घर छोड़ने जा रही मिनी बस से यात्री बस की टक्कर हो जाने से 2 दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इनमें से कई छात्राओँ की हालत गंभीर है।

इन सभी छात्रों को इलाज के लिए जगराओं सिविल अस्पताल के अलावा शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जब जगराओं-लुधियाना रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों की छुट्टी हुई तो स्कूल की मिनी बस स्थानीय मोगा रोड स्थित जीएचजी स्कूल के छात्रों को छोड़ने के लिए जगराओं जा रही थी। चौराहे के पास छात्रों से भरी बस की सवारी बस से टक्कर हो गई।

इस हादसे के दौरान बस चालक सहित मिनी बस में सवार लगभग 2 दर्जन छात्र घायल हो गए, उनमें से कुछ छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments