मलेशिया। एक 22 साल के लड़के ने 26 साल बड़ी टीचर से शादी कर के इस बात को साबित कर दिया है कि प्यार अंधा होता है। लोगों का मानना है कि प्यार में जाति, धर्म, समुदाय, उम्र, दर्जा, नहीं देखा जाता, सिर्फ प्यार किया जाता है। पर मलेशिया के इस लड़के और उसकी पत्नी की कहानी सुनकर आप ये तो जरूर कहेंगे कि प्यार अंधा तो होता है, पर इतना!
एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में मलेशिया की रहने वाली मुहम्मद डानियाल अहमद अली जब जूनियर हाई स्कूल (सातवीं, आठवीं, नौवीं) में थे, तब उन्हें जमीला मोहम्मद नाम की एक टीचर पढ़ाया करती थीं। वो डेनियाल की टीचर थीं। उस वक्त डानियाल के मन में उनके प्रति सिर्फ आदर और सम्मान की भावना थी। उसे उनका स्वभाव पसंद आता था और छात्रों का ध्यान रखने का तरीका भी।
परन्तु जब मोहम्मद अगली क्लास में गए तो दोनों का संपर्क टूट गया। डानियाल भी जमीला को भूल चुके थे। पर एक बार वो अपने हेडमास्टर के ऑफिस जा रहे थे जब बाहर उन्हें जमीला मिलीं। उसने अपनी टीचर को हेलो कहा और चला गया। इसके बाद वो जमीला को ज्यादा से ज्यादा नोटिस करने लगा।
उसी साल जमीला ने भी उसे जन्मदिन पर विश करने के लिए मैसेज भेज दिया। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई और डानियल ने जमीला को प्यार का इजहार कर दिया। पर जमीला ने तुरंत ही उसके प्यार को ठुकरा दिया। कारण था दोनों की उम्र। डानियाल, जमीला से 26 साल छोटे थे। पर डानियाल तो उनसे प्यार करने लगे थे।
22 साल की उम्र में 48 साल की टीचर से शादी
डानियाल ने उनका घर खोजने की कोशिश की और आखिरकार उनका पता लगा ही लिया। उसके बाद वो उनसे घर जाकर मिला और फिर से अपने दिल की बात कह दी। काफी समझाने के बाद जमीला मान गईं और उन्हें अपने पति के तौर पर अपना लिया।
दोनों ने परिवार की अनुमति ली और शादी कर ली। 22 साल के डानियाल ने अपनी 48 साल की टीचर से साल 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी कोटा टिंगगी मस्जिद में हुई जिसमें उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए थे। जमीला साल 2007 में अपने पति से अलग हो चुकी थीं और तब से अपने करियर पर फोकस कर रही थीं।



