टेक्नोलॉजी का सही तरीके से इस्तेमाल ना किया जाए तो साबित हो सकता है अभिशाप : डॉ. सुमन डडवाल
भोगपुर। वुडबरी इंट. पब्लिक स्कूल, भोगपुर प्रिं. डॉ. सुमन डडवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाते हुए प्राचार्य ने प्रौद्योगिकी दिवस की जानकारी दी।
जिसमें उन्होंने प्रौद्योगिकी के महत्व को समझाया और कहा कि आज प्रौद्योगिकी के बिना विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। और साथ ही टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि अगर टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह अपने आप में एक वरदान है और अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल ना किया जाए तो यह एक अभिशाप साबित हो सकता है।
इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने टेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए जिसकी प्राचार्या मैडम ने सराहना की और बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।



