Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

17 वर्षीय बेटे ने 1500 रुपये के लिए मां-बाप और भाई का किया कत्ल , हुई उम्रकैद की सज़ा

Spread the News

सागर/मध्य प्रदेश। स्कूल में पार्टी के लिए 1500 नहीं मिलने पर 17 साल बेटे ने अपने ही मां-बाप और भाई का कत्ल कर दिया। ट्रिपल मर्डर के आरोपी बेटे को आखिरकार सजा मिल गई। इस सनसनीखेज मामले में न्यायालय का बड़ा फैसला आया है। नवम अपर सत्र न्यायाधीश ने किशोर को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के आनंद नगर में एक घर से 3 लाशें बरामद हुई थीं। पुलिस जांच में पता चला था कि 17 साल के बेटे को फेयरवैल पार्टी के लिए पैसों की जरूरत थी। पैसे नहीं मिलने पर उसने अपनी मां, पिता और भाई की हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया।

आरोपी बेटे ने अपनी मां से पैसों की मांग की। जब मां ने पैसे देने से मना किया तो उसने दुपट्टे से मां का गला घोंट दिया। लेकिन, तब उनकी मौत नहीं हुई थी। इसके बाद बेटे ने घर में रखी पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाकर मां पर फायर कर दिया। तब मां की मौत हो गई। मां के शव को वहां से हटाकर बेटे ने दूसरे कमरे में रख दिया और वहां साफ-सफाई कर दी।

इसके बाद जब पिता गार्ड की ड्यूटी से घर लौटे और दरवाजा खोला तो बेटे ने सीधे पिता के सीने में गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर ही उनकी भी मौत हो गई। पिता के शव को भी उसने उसी कमरे में रखा, जहां मां की लाश थी। इसके बाद जब भाई स्कूल से लौटा तो भाई की गर्दन मरोड़ कर उसको भी मौत के घाट उतार डाला और फिर घर में ताला लगा कर दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया था।

इस सनसनीखेज वारदात के आरोपी किशोर की उम्र 18 साल से कम होने पर विशेष पास्को एक्ट न्यायालय में मामला चलाया गया। ज्योति मिश्रा की अदालत ने सुनवाई की। विशेष लोक अभियोजक के द्वारा इसमें 36 गवाहों के बयान कराए गए। 129 दस्तावेजों को प्रमाणित कराया गया, जिसके आधार पर अब आरोपी किशोर को सजा सुनाई गई है। सजा के बाद किशोर को सिवनी में स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments