मुक्तसर। शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त थे और 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश सिंह बादल की अंतिम पूजा आज बादल गांव में की गई। इस मौके पर राजनीति जगत के गणमान्य लोगों ने शिरकत की और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के अतिंम अरदास के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बादल गांव में मौजूद रहे। उन्होंने बादल साहब को याद करते हुए कहा कि मैं बादल साहब से कई बार मिला था, जब भी मिला कुछ न कुछ नया सीख कर ही गया था। उन्होंने कहा कि बादल साहब ने हमेशा सही रास्ता दिखाने की कोशिश की।
शाह ने कहा कि हालांकि हमारी पार्टियां अलग हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा वही कहा जो मेरी पार्टी के लिए सही था। उन्होंने कहा कि सिख पंथ ने एक सच्चा सिपाही और देश ने एक सच्चा देशभक्त खोया है। उन्होंने कहा कि बादल साहब के जाने से देश को कभी पूरा ना होने वाला घाटा हुआ है।



