Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

श्री प्रकाश सिंह बादल के जीवन पर लिखी किताबें पढ़ भावुक हुए लोग, बोले- पंजाब को ऐसा नेता मिला गर्व की बात

Spread the News

मुक्तसर। श्री प्रकाश सिंह के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के दौरान पास में ही प्रकाश सिंह बादल के जीवन पर लिखी गई किताबों का निःशुल्क स्टॉल लगाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने बादल साहब के जीवन पर लिखी किताबों को गहराई से पढ़ते नज़र आए और अपने प्रिय नेता के जीवन पर लिखी किताबों को पढ़कर भावुक हो गए कि एक महान नेता अब उनके बीच नहीं रहें।

इस मौके पर प्रकाश सिंह बादल के जीवन पर लिखी किताबें खरीदने के लिए काफी भीड़ देखी गई। कई लोग वहां किताबें खोलकर पढ़ते नजर आए। इस दौरान लोग कहते दिखे कि यह गर्व की बात है कि पंजाब को प्रकाश सिंह बादल जैसा नेता मिला।

कई लोगों को यह कहते भी सुना गया कि वे अपने बच्चों को ये किताबें पढ़ाएंगे ताकि उन्हें पता चले कि बादल साहब ने अपने राज्य और देश के लिए क्या किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बादल गांव के लिए किए गए कार्यों को वह भूल नहीं पाएंगे। लोगों ने कहा कि वे अपनी आने वाली पीढ़ियों को प्रकाश सिंह बादल के दिखाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments