नई दिल्ली। बहनों के बीच का प्यार अटूट होता है। बड़ी बहन अपने से छोटी बहन का ख्याल मां की ही तरह रखती है। लेकिन जिन बहनों की जोड़ी की हम बात कर रहे हैं, उन्होंने तो हर हद ही पार कर दी है। ऐना और लूसी आइडेंटिकल ट्विन्स हैं। उनकी चर्चा तब शुरू हुई थी, जब उन्होंने एक जैसे दिखने के लिए जमकर पैसे खर्च किये थे। भगवान ने उन्हें लगभग एक जैसा बनाकर धरती पर भेजा था। लेकिन जिन जगहों पर उन्हें अंतर नजर आया, उसे सर्जरी से एक जैसा करवा लिया।
ऐना और लूसी को धरती पर सबसे क्लोसेस्ट सिब्लिंग्स भी कहा जाता है। आखिर कहा भी क्यों ना जाए, दोनों ना सिर्फ एक जैसी दिखती हैं, बल्कि एक ही शख्स से उन्होंने सगाई भी की है। हाल ही में दोनों अपने इकलौते मंगेतर के जन्मदिन को मनाती नजर आई। दोनों इसके लिए एक जैसे कपड़े पहनकर तैयार हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर बर्थडे नाईट की झलक भी शेयर की। लोग बहनों का ग्लैमरस अंदाज देखते ही रह गए।
ऐना और लूसी अपने इकलौते प्रेमी के जन्मदिन के लिए ख़ास तरह से तैयार हुईं। दोनों ने एक ही जैसे ग्रीन ड्रेस साथ ओवर साइज गोल्ड कान की बालियां पहनी। उनकी ड्रेस काफी टाइट थी और उसके साथ ग्रीन आईशैडो कहर ढा रहा था। ऐना और लूसी ने इस मोमेंट को कैमरे में कैद किया। साथ ही पीछे से उनके 39 साल के प्रेमी को उन्हें गले लगाते भी देखा गया। तीनो काफी खुश नजर आ रहे थे।
जहां इन तीनों की जोड़ी को देखकर कुछ लोगों की भवें तन जाती है, वहीं कई इनके फैन भी हैं। कुछ लोगों ने ऐना और लूसी के प्रेमी बेन को दोनों बहनों को बराबर प्यार देने की रिक्वेस्ट की। वहीं कई ने तीनों को बेस्ट टीम लवर्स घोषित किया। एक यूजर ने लिखा कि किसी से कैसे प्यार करना चाहिए, ये तीनों उसका बेस्ट एग्जाम्पल हैं। बता दें कि ऐना और लूसी ज्यादातर चीजें शेयर करती हैं। दोनों को सेपरेशन एंजाइटी है। यानी एक-दूसरे से दूर जाते ही वो परेशान हो जाती हैं। यहां तक की दोनों साथ ही नहाती और टॉयलेट भी जाती है।



