Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

कंगना रनौत की बद ज़ुबानी भरे लहजे पर जावेद अख्तर का कोर्ट में छलका दर्द- कहा तमीज़ भी कोई चीज़ होती है

Spread the News

मुंबई। साल 2020 में कंगना रनौत  ने जावेद अख्तर पर एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया था कि गीतकार ने उन्हें धमकी दी है. लेकिन, जावेद ने इस मामले को ज्यादा अहमियत नहीं दी और मामले को जाने दिया. लेकिन, कोरोना काल के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री ने एक बार फिर ये बात उठाई. इस बार कंगना के लगाए आरोप पर जावेद अख्तर ने भी ध्यान दिया और ऐसा ध्यान दिया कि अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट तक पहुंच गए. जावेद ने कंगना के खिलाफ ठोस कदम उठाते हुए अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट में मानहानि की अर्जी डाल दी. जिस पर 3 मई को सुनवाई हुई.

मानहानि मामले में जावेद अख्तर ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि वह एक ऐसी जगह से आते हैं जहां किसी को तू कहकर नहीं बुलाया जाता. जावेद ने कहा- ‘मैं लखनऊ से हूं और वहां किसी को ‘तू’ करके नहीं बुलाया जाता, बल्कि ‘आप’ कहना सिखाया जाता है. कोई मुझसे 30-40 साल छोटा ही क्यों ना हो, मैं उसे भी आप कहकर ही संबोधित करता हूं. मैंने कभी अपने वकील से तक तू करके बात नहीं की. मैं हैरान हूं, जितने भी आरोप मुझ पर लगाए गए हैं, उन्हें लेकर शॉक्ड हूं.’

जावेद ने अपने वकील जय भारद्वाज के सवाल का जवाब देते हुए ये बात कही. जावेद ने कहा कि ”कंगना रनौत ने साल 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान मुझ पर कई आरोप लगाए थे. लेकिन, जब सुशांत का निधन हुआ तो हर तरफ कंगना की बात टॉकिंग पॉइंट बन गई. हालांकि, मैंने उस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. लेकिन, जब इस बात पर बवाल होने लगा तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैंने उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया है. मेरे लिए ये बहुत ही अपमानजनक बात थी. सुशांत की मौत के बाद सुसाइड वर्ड का बज बन गया था.”

जावेद आगे कहते हैं- ‘कंगना कई इंटरव्यूज में ये बात बोल चुकी हैं कि मैं किसी सुसाइड ग्रुप का मेंबर हूं और इसी तरह लोगों को सुसाइड करने के लिए उकसाता रहता हूं. पर ये बिलकुल भी सच नहीं है.’ अब सुनवाई के बाद कंगना रनौत के वकील ने जावेद अख्तर से क्रॉस क्वेश्चन के लिए 12 जून की तारीख तय की है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments