झारखंड। गुमला जिले के डुमरी ब्लॉक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां शादी से लौट रहे परिवार व ग्रामीणों से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन के माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 28 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से 12 लोगों की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में 45-55 लोग सवार थे। ये सभी डुमरी के सारंगडीह में अपनी बेटी की शादी कर कटारी लौट रहे थे। इसी दौरान जरी थाना क्षेत्र के जरदा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप वैन तीन बार पलटिया खा गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



