जि़मनी चुनाव के उपलक्ष्य में श्री मुहम्म्द गुलाब की ओर से वोट जागरुकता सेमीनार का किया गया आयोजन
जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर के शिव नगर नागरा में ईलाका के प्रधान श्री मुहम्म्द गुलाब की ओर से वोट जागरुकता सेमीनार का आयोजन किया गया। जिस में विभिन्न सामाजिक- राजनीतिक शख्सियतों ने शिरकत की। इस सेमीनार में विशेष रूप से नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी,नदवी ने शिरकत की।
इस मोैके पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को मोैलाना अमृतसरी ने संबोधित करते हुए कहा कि एक जागरुक वोटर को चाहिए कि वह अपने वोट का बहुत ही सोच- समझ कर ओैर सही इस्तेमाल करे। क्योंकि आप के वोट में बड़ी ताकत है। आप का एक वोट जहां अच्छी सरकार बना सकता है वहीं भ्रष्ट सरकार को गिरा कर अच्छे समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। समागम में माईनारिटी विंग के पंजाब चेयरमैन श्री अब्दुल बारी सलमानी, जस्सा फिरोज़पूरीया, अहमद अली, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की महिला विंग की राष्ट्रय अध्यक्षा रिज़वाना जालंधरी, मुहम्मद परवेज़, मुहम्मद जावेद, कारी शफीकुर्रहमान, रैहान खान के अलावा बड़ी संख्या में लोग मोैजूद थे।




