Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में गैस लीक होने से मरने वालों की संख्या 11 – कुछ की हालत गंभीर

Spread the News

लुधियाना/ जालंधर । (मज़हर) : लुधियाना से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुर इलाके में गैस लीक हुई है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। मरने वालों में 4 पुरुष, 5 महिलाएं 10 और 13 साल के 2 लड़के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही 4 की हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किस गैस का रिसाव हुआ और इसका क्या कारण था, यह फिलहाल पता नहीं लगाया जा सका है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और वहां राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एक दमकल वाहन और एक एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ.) की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने पुष्टि की कि इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments