लुधियाना। लुधियाना के लाडोवाल पुल से मंगलवार सुबह एक कार 40 फीट नीचे जा गिरी। यह हादसा पुल की रेलिंग टूटने के कारण हुआ। कार सवार 3 लोग घायल हो गए। घायल युवक प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर लाडोवाल थाने की पुलिस पहुंची और पुलिस अधिकारियों ने NHAI को भी इसकी सूचना दी।
राजवीर के मुताबिक कार असंतुलित होने और पुल की रेलिंग टूटी हुई होने के कारण गिर गई। राजवीर के मुताबिक कार पुल से नीचे गिरी तो उक्त लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने उसकी मदद की। प्रिंस के दोस्त राजवीर ने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में घायल हुए प्रिंस की 2 दिन बाद दसूहा में शादी होनी है।
विदेश से आई अपनी मंगेतर के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से लौट रहे थे। XUV कार के चालक का स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं रहा और एक ऑटो कार के सामने आ गया और बचने के प्रयास में कार पुल के किनारे जा टकराई>



