Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

एक लाख से अधिक लोगों ने अदा की जालंधर में ईद उल फितर की नमाजः अख्तर सलमानी

Spread the News

जालंधर । ईद उल फितर के मुबारक मौके पर इलाही शाह मस्जिद जनता कालोनी में ईद की नमाज अदा की
पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष व पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी और मस्जिद के प्रधान व मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब उपाध्यक्ष लियाकत अली गुर्जर ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद पेश की। फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने कहा कि आज ईद के त्यौहार पर जालंधर व
देहाती इलाकों में एक लाख से अधिक लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की ईद उल फितर का यह त्यौहार सदियों से हमें आपसी प्यार मोहब्बत व एकता की सीख देता है हम सब एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर अपनी गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने का काम करते हैं, जो हम सबकी इस वक्त बड़ी जिम्मेवारी है। इलाही शाह मस्जिद में कारी इमरान साहब ने नमाज अदा कराई और अपने देश व देशवासियों और समूची इंसानियत के लिए दुआएं की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments