Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

खुद को अमृतपाल की दूसरी पसंद बताती हैं किरणदीप कौर, मुझे इसलिए पसंद किया क्योंकि…

Spread the News

नई दिल्ली। अमृतपाल सिंह के संपर्क में इंग्लैंड की किरणदीप कौर सोशल मीडिया के जरिए आई थी। दोनों ने 10 फरवरी को अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में सादे तरीके से शादी की थी। किरणदीप कौर कुलार गांव के प्यारा सिंह की बेटी हैं और ब्रिटेन के बरसिंघम, यू.के की निवासी है।

शादी के बाद भी अमृतपाल ने अपनी पत्नी को आम लोगों और रिश्तेदारों से दूर रखा। इसकी वजह क्या थी, इसकी भी जांच एजेंसियां ​​कर रही हैं। शादी के दौरान और बाद में अमृतपाल सिंह ने कभी भी अपनी पत्नी को जनता के सामने नहीं आने दिया। उन्होंने हमेशा कहा कि यह उनका निजी मामला है।

अमृतपाल के फरार होने के बाद किरणदीप कौर ने कहा था कि अमृतपाल की पहली पसंद सिक्ख धर्म का प्रचार करना है। मैं उसकी दूसरी पसंद हूं। वह अपनी संस्था के काम और धर्म प्रचार को प्राथमिकता देता है। वह पंजाब के धर्म और लोगों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करता था, जो मैंने देखा और सुना। सोशल मीडिया के जरिए ही मैं उसके संपर्क में आई थी लेकिन तब मुझे नहीं पता था कि हम शादी कर लेंगे।

मैं उनसे पहली बार इंस्टाग्राम पर मिली थी। मैं उनकी पोस्ट और वीडियो देखा करती थी। लेकिन उन्हें कभी शेयर नहीं करती थी। मैं धार्मिक सोच वाली हूँ। मैं न तो नॉनवेज खाती हूं और न ही ड्रिंक करती हूं। अमृतपाल को मेरी ये बातें बहुत अच्छी लगीं। हालांकि मैं अमृतपाल की तरह धार्मिक नहीं हूं। फिर भी उसने मुझसे शादी की। मेरे परिवार ने कभी इसका विरोध नहीं किया।

किरणदीप शादी से पहले यूके में रहती थीं। मीडिया में आई एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहां रहते हुए उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम के एक आतंकी संगठन के लिए काम किया। वह यूके में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए फंड जुटाती थीं।

साल 2020 में उसे सुरक्षा एजेंसियों ने पांच अन्य साथियों के साथ हिरासत में लिया था। वहां उससे पूछताछ भी की गई। बताया यह भी जा रहा है कि किरणदीप कौर के कुछ खातों में विदेश से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments