Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

सोशल साइट पर हुआ प्यार युवक की जिंदगी पर पड़ा भारी , पढ़े खौफनाक दास्तान …

Spread the News

छपरा। युवती के प्रेम में पागल युवक को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। प्रेमिका के घरवालों ने ही धोखे से युवक को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए युवक के शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। अज्ञात शव मिलने पर रेलवे पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

इसके बाद मृत युवक की शिनाख्त की गई और प्रेम संबंधों की यह खौफनाक कहानी सामने आई। जब रेल पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। राजकीय रेल पुलिस ने छानबीन के दौरान बरामद शव की पहचान सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बौनागंज जलालपुर गांव के निवासी देवनाथ यादव के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की है।

चर्चा है कि रेल लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन से कट जाने से विवेक कुमार की मौत हो गई है। राजकीय रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद विवेक कुमार के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। लेकिन अब इस मौत के पीछे एक अलग ही कहानी बयां कर रही है। विवेक के पिता देवनाथ राय ने बताया कि ग्यासपुर गांव में एक लड़की से विवेक को प्यार हो गया था।

सोशल मीडिया के जरिए दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। इस बीच लड़की वालों को दोनों के प्यार के बारे में पता चल गया। एक बार पहले लड़की वालों ने धोखे से विवेक को ग्यासपुर गांव बुलाया था। जहां उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा गया। इसकी सूचना विवेक के परिजनों को भी मिली थी, लेकिन बाद में लड़की वालों ने विवेक को चेतावनी देकर रिहा कर दिया था।

विवेक के पिता देवनाथ राय ने बताया कि इस बार लड़की के घर से निकलने के 10 मिनट बाद ही विवेक का मोबाइल फोन बंद हो गया था। थोड़ी देर बाद रेलवे ट्रैक पर विवेक की लाश होने की बात पता चली। जिसके बाद परिजनों ने जाकर शव की शिनाख्त की और पोस्टमार्टम करवाया। वहीं एक्मा की राजकीय रेल पुलिस के सहायक और पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर विवेक की लाश मिली थी।

मीडिया के जरिए परिजन प्रेम-प्रसंग की बात कह रहे हैं। लेकिन, अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल विवेक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच इलाके में चर्चा है कि प्यार करना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया और युवक को प्रेम की कीमत अपनी मौत से चुकानी पड़ी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments