जालंधर। लोकसभा उपचुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले चरण के तहत उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। नामांकन पत्र जमा करने की यह प्रक्रिया 20 अप्रैल तक चलेगी।
इसके बाद 21 अप्रैल को विभिन्न दलों या निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद अगर किसी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने का विचार छोड़ दिया है तो वह 24 तारीख को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी जगह कांग्रेस ने उनकी पत्नी करमजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है।
करमजीत कौर आज विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस अध्यक्ष राजा वरिंग और जालंधर के स्थानीय नेतृत्व के साथ नामांकन दाखिल करेंगी।



