चंडीगढ़। पंजाब के लोगों के लिए सीएम भगवंत मान ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। 2 मई से ऑफिस सुबह 7.30 से 2.00 बजे तक खुलेंगे। यह फॉर्मूला देश में पहली बार लागू होगा।
फैसला 15 जुलाई तक चलेगा। बता दें कि यह फैसला गर्मी को लेकर लिया गया है। सीएम मान ने कहा कि मैं खुद 7.30 बजे अपने कार्यालय पहुंचूंगा।



