Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Spread the News

उत्तर प्रदेश। यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। बलरामपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इसके अलावा पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

हादसे में मरने वाले लोग उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। बलरामपुर उत्तरौला मार्ग के पास गालिबपुर गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पति-पत्नी और 4 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments