अमृतसर। यहां से एक घटना सामने आई है। शहर के एक नामी स्कूल के कक्षा 6 के छात्र अनुराग कुमार ने शुक्रवार दोपहर ज़हरीली गोली निगल ली। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता जयराम ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय अनुराग ने कहा कि उसने कक्षा में ही अलमारी में रखी गोली खा ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी।
बच्चा अपने पिता को यह जवाब नहीं दे सका कि कक्षा में पदार्थ कहां से आया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते यह घटना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस, फिलहाल जांच की जा रही है कि उक्त दवा क्लास रूम में कैसे पहुंची।



