चंडीगढ़। जालंधर लोकसभा ज़िमनी चुनाव के लिए कांग्रेस से आप में शामिल हुए सुशील रिंकू की उम्मीदवारी पर सीएम भगवंत मान ने अपनी मुहर लगा दी है। अब जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू ही एकमात्र उम्मीदवार होंगे। कल ही रिंकू कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। आपको बता दें कि वह 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से हार गए थे। जालंधर उपचुनाव में आप पार्टी ने बड़ा दांव खेला है।
सीएम मान ने कल कहा था कि एमपी प्रत्याशी की घोषणा जल्द की जाएगी और आज उन्होंने रिंकू की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सुशील रिंकू ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी कार्रवाई कर सुशील कुमार को पार्टी से बाहर कर दिया था। यह जानकारी हरीश चौधरी ने दी। रिंकू की पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है। हरीश चौधरी की ओर से इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। आप में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू ने कहा कि वह पार्टी के हर आदेश का पालन करेंगे।



