अमजद सलमानी, अयाज सलमानी व उनके साथियों ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन
जालंधर । लममा पिंड चौक एम एम हॉस्पिटल के अपोजिट अमजद सलमानी, अयाज सलमानी व उनके साथियों ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया
मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष व पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी भी पहुंचे, रोजा इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई और आए हुए सभी मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम किया गया,
पंजाब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी ने कहा कि अमजद भाई व अयाज भाई द्वारा कई सालों से लगातार रोजा इफ्तार का आयोजन किया जाता है और रोजेदारों के लिए नमाज़ तरावीह का भी खास इंतजाम किया जाता है
अख्तर सलमानी ने कहा कि किसी का रोजा इफ्तार कराना नेकी वह सवाब का काम है और रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन आपसी प्यार मोहब्बत भाईचारा व इंसानियत को कायम करने का संदेश देता है। 9:00 बजे ईशा की नमाज अदा की गई और नमाजे तरावीह में पूरा कलाम ए पाक सुना गया और सभी के लिए व पंजाब के लिए अपने देश व पूरी दुनिया के लिए दुआएं की गई। इस अवसर पर हाफिज मुहम्मद जावेद जालंधरी, हाफिज मुहम्मद अहमद, मुहम्मद मुस्तफा सममानी, जहाँगीर सलमानी, तसलीम सलमानी,इदरीस सलमानी, नेअमत अंसारी, शहज़ाद सलमानी आादि मोैजूद थे।



