जालंधर। जालंधर शहर की जैस्मीन कौर ने जर्मन पुलिस में शामिल होकर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। 20 साल की जैस्मिन का जर्मन बॉर्डर पुलिस में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। जैस्मिन रुड़का कला के मनजीत सिंह और सुरजीत कौर की बेटी हैं।
जैस्मिन का कहना है कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। बेटी की उपलब्धि पर उसके माता-पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं। उसकी दादी गुरपाल कौर ने कहा कि उसकी बेटी ने पूरी दुनिया में परिवार का नाम रौशन किया है, उसे इस उपलब्धि पर गर्व है।



