Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

20 साल की पंजाबन जर्मन पुलिस में हुई भर्ती, परिवार में खुशी का माहौल

Spread the News

जालंधर। जालंधर शहर की जैस्मीन कौर ने जर्मन पुलिस में शामिल होकर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। 20 साल की जैस्मिन का जर्मन बॉर्डर पुलिस में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। जैस्मिन रुड़का कला के    मनजीत सिंह और सुरजीत कौर की बेटी हैं।

जैस्मिन का कहना है कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। बेटी की उपलब्धि पर उसके माता-पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं। उसकी दादी गुरपाल कौर ने कहा कि उसकी बेटी ने पूरी दुनिया में परिवार का नाम रौशन किया है, उसे इस उपलब्धि पर गर्व है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments