Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

सरकारी स्कूलों की ज़मीनी हकीकत समझने के लिए मंत्री बैंस ने की पंजाब दौरे की शुरूआत

Spread the News

चंडीगढ़। राज्य के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत से भली-भांति परिचित होने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। यात्रा आज फाज़िल्का जिले से शुरू हो रही है और पूरे अप्रैल माह तक चलेगी।

मंत्री बैंस 4 अप्रैल 2023 को फाजिल्का से अपने दौरे की शुरुआत कर रहे हैं और 5 अप्रैल को फिरोज़पुर, 6 अप्रैल को रोपड़ और मोहाली, 7 और 8 अप्रैल को अमृतसर, 12 और 13 अप्रैल को तरनतारन, कपूरथला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब जाएंगे।

17 अप्रैल को जालंधर, 18 अप्रैल को फतेहगढ़ साहिब, 20, 21 और 22 अप्रैल को पटियाला, लुधियाना, मलेरकोटला, फरीदकोट, मोगा और बरनाला, 24 अप्रैल को संगरूर और मानसा, 27, 28 अप्रैल को होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट और 29 अप्रैल को गुरदासपुर जिले के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

हरजोत सिंह बैंस नए दाखिले, किताबें, यूनिफॉर्म, स्कूलों के बुनियादी ढांचे की जानकारी लेंगे। अपने दौरे की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार ज़मीनी ज़रूरतों को समझकर स्कूल शिक्षा विभाग की नीतियों को बेहतर बनाया जा सकता है।

जिसके लिए चंडीगढ़ के दफ्तरों में बैठने के बजाय यह दौरा काफी अहम है। उन्होंने कहा कि सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब के लोगों को उच्च स्तर की शिक्षा देने का वादा किया है, जिसे पूरा करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments