Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

न्यूयॉर्क : तिड़वा बहनों का अनूठा प्यार जो मैचिंग कपड़े, जूतों के साथ-साथ अंडरगारमेंट्स भी पहनती है एक जैसे…

Spread the News

नई दिल्ली। दुनिया में दो बहनों के बीच की बॉन्डिंग से ज्यादा मज़बूत कुछ नहीं होता। भले ही वो आपस में कितना ही लड़ लें, लेकिन अगर कोई तीसरा उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी करता है तो बहनें ढाल की तरह सामने खड़ी हो जाती हैं।

आज हम आपको बहनों की एक ऐसी तिड़वा जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना सारा काम एक साथ करती हैं। तीनों को ऑनलाइन कपासो ट्रिप्लेट्स के नाम से जाना जाता है। तीनों को ट्विच नाम के गेमर प्लेटफार्म से प्रसिद्धि मिली। अब इन तीनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट फैक्ट्स लोगों को बताए।

हन्नाह, कैथरीन और नादिया नाम की ये बहनें अपना हर काम साथ करती हैं। 27 साल की ये बहनें तिड़वा हैं। इनके बीच की बॉन्डिंग जबरदस्त है। ये बॉन्डिंग इतनी गहरी है कि ये एक साथ ही प्लास्टिक सर्जरी भी करवा चुकी हैं। साथ ही ये बातें भी अपनी ही अलग भाषा में करती हैं।

इन तीनों ही बहनों को प्लास्टिक सर्जरी का बेहद शौक है। इसके अलावा तीनों ही गेमिंग एक्सपर्ट्स भी हैं। इनके बीच का रिश्ता इतना करीबी है कि ये एक जैसे ही कपड़े पहनती हैं। साथ ही एक ही बिस्तर पर भी सोती हैं। अब इन्होने लोगों के साथ शेयर किया कि पूरे दिन ये एक साथ करती क्या हैं?

बहनों ने बताया कि ये अपने सारे कपड़े शेयर करती हैं। इसमें अंडरगारमेंट्स से लेकर बाकी के कपड़े और जूते भी शामिल है। उन्होंने सारे खुलासे टीएलसी के रियलिटी सीरीज एक्सट्रीम सिस्टर्स में किया। यहां उन्होंने बताया कि वह एक तरह सोती हैं।

सोने का भी इनका अपना ही तरीका है। जब तक ये पैरों को आपस में नहीं फंसाती, इन्हें नींद नहीं आती है। तीनों बहनें अभी न्यूयॉर्क के स्टेटन आइलैंड में एक आपर्टमेंट में रहती हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों को उनके बीच का प्यार दिखावा लगता है। लेकिन वो खुद जानती हैं कि तीनों आपस में कितनी जुड़ी हुई हैं।

तीनों बहनों ने बताया कि जन्म के बाद से ही तीनों हर काम साथ करती हैं। आगे की प्लानिंग के बारे में उन्होंने कहा कि वो अपनी पूरी जिंदगी सारे काम एक साथ करने को तैयार है। वो कभी अलग ना हो, इसके लिए उन्होंने कभी शादी ना करने का फैसला किया है।

तीनों का इंस्टा अकाउंट भी एक है, जहां तीनों ही कंटेंट डालती हैं। उन्होंने अभी तक एक जैसे लिप फिलर्स डलवाए हैं। साथ ही एक जैसे फेस फिलर्स और नाक की भी सर्जरी करवाई है। यहां तक कि इन बहनों ने एक जैसे ब्रेस्ट के लिए भी सर्जरी करवाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments