मोहाली। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के घर पर हमला किया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए। घटना डेराबस्सी की बताई जा रही है। घर वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच, 2 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अमलाला गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर पथराव किया।



