Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से किया गया काबू-फिरौती और हत्या के कई मामले हैं दर्ज

Spread the News

जालंधर।  भारतीय एजेंसियों ने विदेशों में छिपे बैठे गैंगस्टरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गैंगस्टरों पर नकेल डालने के लिए बनाए गए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको में गिरफ्तार किया है। फिरौती और हत्या के मामले में वांछित अपराधी दीपक बॉक्सर को मैक्सिको में FBI और इंटरपोल की मदद से पकड़ा गया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और उसे शीघ्र भारत ले आएंगे। हरियाणा के गन्नौर का रहने वाला गैंगस्टर दीपक बॉक्सर दिल्ली के सिविल लाइन्स में एक बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या समेत फिरौती मांगने के कई मामलों में फरार था। उस पर दिल्ली पुलिस ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

अपने ही उस्ताद की हत्या करवा कर संभाली गद्दी
अपने जिस उस्ताद जितेंद्र गोगी की मदद से दीपक बॉक्सर गैंगस्टर बना था बाद में उसी की हत्या करवा दी थी। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की दीपक बॉक्सर ने सितंबर 2021 में सरेआम रोहिणी कोर्ट में गोलियां दाग कर हत्या करवा दी थी। इससे बाद वह अपने उस्ताद की गद्दी पर बैठ कर गोगी गैंग का मुखिया बन गया था। दीपक ने ही गोगी को 2016 में हरियाणा पुलिस की कस्टडी से भगाया था।

29 जनवरी को भागा था मैक्सिको
बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का खासमखास दीपक बॉक्सर इसी साल विदेश भागा था। दीपक बॉक्सर जाली पासपोर्ट पर कोलकाता से फ्लाइट लेकर 29 जनवरी, 2023 को मैक्सिको भाग गया था। पुलिस को जब दीपक को मैक्सिको में होने की जानकारी मिली तो वह उसे FBI की मदद से पकड़ने में जुट गई थी।

लॉरेंस दीपक के जरिए विदेश से चलाना चाहता था नेटवर्क
दीपक बॉक्सर को विदेश भिजवाने में जेल में बैठकर लॉरेंस ने ही मदद की थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ की मदद से ही दीपक ने रवि पुत्र मनोज माता सरोज निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाया था।

इसके बाद दीपक बॉक्सर कोलकाता से फ्लाइट लेकर मैक्सिको पहुंचा था। लॉरेंस चाहता था कि इंस्टाग्राम हैंडल पर बिल्डर-होटल व्यवसायी अमित गुप्ता की हत्या की जिम्मेदारी वाला दीपक बॉक्सर विदेश से गिरोह का संचालन करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments