Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मंत्री भुल्लर ने पशु चिकित्सकों को वेतन समानता बहाल करने का दिया आश्वासन

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब के पशुपालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के पशु चिकित्सकों को वेतन समानता बहाल करने का आश्वासन दिया। लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने सरकारी आवास पर पे पैरिटी के लिए जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान पशु चिकित्सकों के वेतन में असमानता को दूर करने की मांग पर सहमति जताते हुए मंत्री के साथ एक पैनल मीटिंग करने को कहा।

भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्य समिति के संयोजक डॉ. राजिंदर सिंह, सह संयोजक डॉ. गुरचरण सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पिछले 45 वर्षों से चिकित्सा अधिकारियों के साथ पशु चिकित्सकों का वेतनमान टूटा हुआ था, जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारियों का प्रवेश मान 56 हजार 100 से घटाकर 47 हजार 600 कर दिया गया था।

इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सह संयोजक डॉ. कंवरअनुप क्लेर, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. माजिद आज़ाद, डॉ. गुरदीप कलेर, मीडिया प्रभारी डॉ गुरिंदर सिंह वालिया और डॉ. परमपाल सिंह, पटियाला जोन के संयोजक डॉ. सर्बदीप सिंह व सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. अक्षप्रीत सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments