Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

नई मस्जिद रंधावा मसंदा में रोज़ा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

Spread the News

अख्तर सलमानी व कलीम आजाद भी पहुंचे

जालंधर। रंधावा मसंदा की नई मस्जिद में मुफ्ती फारूक आज़म की देखरेख में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोज़ा इफ्तार पार्टी में मेहमान ए खु़सूसी के तौर पर पहुंचे पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष व पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी, और पूर्व मेंबर वक्फ बोर्ड कलीम आजाद, एडवोकेट रफीक अहमद अब्दुल हकीम, मस्जिद कमेटी व जिम्मेदार लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

रोज़ा इफ्तार करने व मगरिब की नमाज़ के बाद आए हुए मेहमान सभी रोज़ेदारों से मुखातिब हुए व मस्जिद टीम द्वारा मेहमानों का सम्मान किया गया। अख्तर सलमानी ने कहा कि माशा अल्लाह हम सब यहां पर रोज़ा इफ्तार के लिए इकट्ठे हुए हैं किसी को रोज़ा इफ्तार कराना सवाब का काम है।

अपनी बात को जारी रखते हुए अख्तर सलमानी ने आगे कहा कि नई मस्जिद के कार्य में मेहनत करने वाली टीम व मस्जिद के कार्य में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों की सेवा को अल्लाह कबूल फरमाए। दुनिया में मस्जिद व खुदा का घर बनाने वाले को अल्लाह जन्नत में महल अता फरमाता है। अल्लाह सब की मेहनत को कुबूल फरमाए।

पूर्व वक्फ बोर्ड मेंबर कलीम आजाद ने कहा कि मस्जिद बनाने की शुरुआत से लेकर आज तक वह साथ खड़े आए हैं। आगे भी इसी तरह से मस्जिद के काम में कमेटी के साथ खड़े रहेंगे और मस्जिद के कार्यों को बखूबी अंजाम देते रहेंगे। सभी मेजबानों ने कलीम आजाद का शुक्रिया अदा किया।

एडवोकेट रफीक अहमद ने कहा कि मेरे लायक कोई भी खिदमत होगी मैं हमेशा हाज़िर हूं। मैं साथ खड़ा हूं। रोज़ा इफ्तार में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया व आपसी भाईचारा व एकता की मिसाल पेश की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments