नई दिल्ली। पूरी दुनिया में लोग मछली खाते हैं। लेकिन किसी ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि मछली खाने से उनकी जान खतरे में आ जाएगी या फिर जान चली ही जाएगी। मलेशिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 83 वर्षीय महिला की मौत मछली खाने से हो गई है। इसके साथ ही महिला के पति कोमा में चले गए हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने पफर मछली खा ली थी।
न्यूयॉर्क पोस्ट ने स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि इस मछली में जहरीले पदार्थ होते हैं। इस मछली को खाने के बाद महिला बीमार पड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कपल की बेटी एनजी ऐ ली ने कहा ‘उनके पिता ने 25 मार्च को पास की दुकान से पफर मछली खरीदी थी। इसके बाद दोनों ने दोपहर के खाने में मछली खाई, जिसके तुरंत बाद ही उनकी मां कांपने लगी और उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी।
एनजी ने कहा ‘उन्होंने जानबूझकर खाने के लिए इतनी घातक मछली नहीं खरीदी होगी। मां के बीमार पड़ने के कुछ घंटे बाद पिता को भी वही लक्षण होने लगे। जोहोर के स्वास्थ्य और एकता समिति के अध्यक्ष, लिंग तियान सून ने कहा, मौत का कारण ‘फूड पॉइजनिंग’ के रूप में दिया गया है। उन्होंने बताया कि पफर फिश में घातक टॉक्सिन पाया जाता है।



