पटियाला। नवजोत सिंह कल रिहा हो सकते हैं। आपको बता दें कि रोडरेज़ मामले में उन्हें 1 साल की सज़ा सुनाई गई है। सिद्धू के ट्विटर हैंडल की टीम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सांझा की। गौरतलब है कि रोडरेज़ मामला कई साल पुराना है।
वे पटियाला जेल में बंद हैं। वह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों से इसकी पुष्टि हो चुकी है। 1 अप्रैल को उन्हें 1 साल जेल में हो जाएगा। उन्होंने पूरा साल एक भी छुट्टी नहीं ली।



