क्या किसी मुस्लिम संगठन ने हिंदू भाइयों के घरों में होने वाले जगराते कथा हवन पूजा आदि का विरोध किया
मुरादाबाद । ओरंगाबाद के जालना में रमजान के दिनों में तरावीह की नमाज़ अदा करवाने जा रहे इमाम साहीब के साथ मारपीट कर उनकी दाढ़ी काटने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ थी कि शरारती तत्वों द्वारा यू पी के जिला मुरादाबाद में अपनी निजी प्रॉपर्टी में तरावीह की नमाज पढ़ने पर रोक, कुछ लोगों की शरारत के बाद प्रशाषन ने तरावीह की नमाज पर पाबंदी का फैसला किया है जो बेहद निंदनीय है ये विचार सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बात करते हुए वयक्त किये।
उन्होने कहा कि क्या अब मुसलमान अपने घरों में भी नमाज नहीं अदा कर सकते। क्या किसी मुस्लिम संगठन ने हिंदू भाइयों के घरों में होने वाले जगराते कथा हवन पूजा आदि का विरोध किया है? नहीं किया, 10-15 लोग अपने ही घर में इकट्ठा होकर रमजान के माह में तरावीह की नमाज अदा करने लगे तो विरोध शुरू हो जाता है और और नमाजीयों के खिलाफ प्रशासन भी फोरन कार्रवाई करता है। और 5.5 लाख लाख का नोटिस भेज दिया जाता है। जो बिल्कुल मुनासिब नहीं है।



