Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां के बयानों पर केस दर्ज

Spread the News

गुरदासपुर। यहाँ एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना बहरामपुर के निकट क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां करीब 13 साल की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी और उसकी 2 बेटियां हैं। उसका पति शराबी है। 21 मार्च को भतीजे की मौत पर वह अपने मायके चली गई थी। 24 मार्च को जब वह घर लौटी तो उसकी नाबालिग बेटी ने रोते हुए बताया कि आज सुबह उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित लड़की की मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments