दूरदर्शन जालंधर में ‘घर बार’ प्रोग्राम का आयोजन
जालंधर | दूरदर्शन में घर-बार के विषय पर एक प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता दूरदर्शन जालंधर के हिंदी प्रोग्रामों की प्रोड्यूसर श्रीमति सुषमा गुप्ता ने की। इस समागम में नैशनल हयूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की वुमन विंग की चेयरपर्सन एवं जर्नलिस्ट रिज़वाना जालंधरी एवं प्रोग्राम सहायिका श्रीमति अर्चना ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रिज़वाना जालंधरी ने ऑफिस जाने वाली महिला कैसे घर और ऑफिस को एक-साथ कैसे मैनेज करती है, कामकाजी होने के साथ-साथ बच्चों का पालन-पोषण कैसे करती है आदि विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा बच्चों की डाइट का ध्यान कैसे रखें, परिवार में सबकी देखभाल कैसे की जाए, इस पर भी बात हुई। उन्होंने कहा कि हर महिला अपने आप में संपूर्ण है, सशक्त है, अबला है।
नारी तुम प्रेम हो , आस्था हो , विश्वास हो
टूटी हुई उम्मीदों की एक मात्र आस हो
हर जान का तुम ही तो आधार हो
नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो
उठो अपने अस्तित्व को संभालो
केवल एक दिन नहीं
हर दिन के लिए तुम खास हो
-रिज़वाना जालंधरी
प्रोग्राम के दौरान अपने विचार वयक्त करते हुए श्रीमति अर्चना ने अपने बयान में कहा महिलाओं ने हर दौर में कामयाबी हासिल की है और अपने नाम का डंका भी बजाया। महिलाएं किसी से कम नहीं। मुश्किल वक्त में भी महिलाएंं हार नहीं मानती। एवं मुस्कुरा कर ज़िन्दगी की हर जंग जीत लेती है।



