Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को मिली धार्मिक सजा-जानें क्या है मामला

Spread the News

चंडीगढ़,6 अगस्त। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखाहिया घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि श्रीनगर में शहीदी समारोह के दौरान मर्यादा का उल्लंघन करने के मामले में उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया था। यहां स्पष्टीकरण के बाद जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि हरजोत सिंह बैंस ने अपनी गलती मान ली है और ये साफ हो गया है कि समारोह के दौरान मर्यादा का उल्लंघन हुआ था।

इसके बाद हरजोस सिंह बैंस को धार्मिक सजा दी गई है। इसके चलते वह आज ही जन्मस्थान गुरुद्वारा गुरु का महल चलकर जाएंगे। वहीं गुरुद्वारा साहिब तक जाने वाले रास्तों को आने वाले समय में ठीक करवाएंगे। इसके बाद गुरुद्वारा कोठा साहिब में 100 मीटर चलकर जाएंगे। इस गुरु घर तक जाने वाले रास्ते की हालत सुधारने का काम करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब जाएंगे। इसके बाद गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब में दो दिन जोड़ा घर में सेवा करेंगे और बाद में 1100 रुपये की कड़ाह प्रसाद की देग करवा कर अरदास करवाएंगे। हरजोत सिंह बैंस ने इस सजा को स्वीकार किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments