Home दुनिया जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने PM मोदी के साथ खाए गोलगप्पे,...

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने PM मोदी के साथ खाए गोलगप्पे, लस्सी का भी लिया स्वाद

Svg%3E
Spread the News

नई दिल्ली। जापानी प्रधानमंत्री किशिदा इस समय भारत के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने दिल्ली में गोलगप्पे भी खाए। उन्होंने लस्सी का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान पीएम मोदी भी उनके साथ रहे। दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक साथ गोलगप्पे खाए और बातचीत भी करते नजर आए. उन्होंने पीएम मोदी के साथ बुद्ध जयंती पार्क का भी दौरा किया।

इससे पहले, पीएम मोदी और जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने भारत-जापान वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि यह एक शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और जापान जी-7 की अध्यक्षता कर रहा है। इसलिए, यह हमारी संबंधित प्राथमिकताओं और हितों पर मिलकर काम करने का सबसे अच्छा अवसर है।